फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से प्रेमी युगल की मौत

Fri, 10 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेंहदर कला गांव में गुरुवार को गोली लगने से प्रेमी युगल की मौत हो गई। युवती के पिता ने प्रेमी के खिलाफ तो युवक के पिता ने युवती के पिता सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, तमंचा और कारतूस के साथ ही प्रेम पत्र, फोटो आदि भी बरामद किया है।
विज्ञापन


27 अप्रैल को युवती की शादी होनी थी। बेंददरकला गांव निवासी जगदंबिका प्रसाद सोनी के घर में गुरुवार दोपहर गोली चलने की आवाज आई। परिवार के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कमरा खोला तो गांव में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले संतोष महाविद्यलाय के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अमित मिश्रा एवं जगदंबिका की बेटी शीलू लहूलुहान स्थिति में मिले। परिजन आनन-फानन में शीलू को लेकर पीएचसी पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी एसपी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट टीम भी बुलाई गई। मौके पर युवक का मोबाइल, 12 बोर का तमंचा, दो खाली खोखे व तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक एवं युवती के बीच प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले युवक जगदंबिका के भाई के मकान में किराए पर रहता था। प्रेम संबंधों की जानकारी मिलने पर उसे हटा दिया गया तो वह बगल के दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा। इसी बीच युवती की शादी लखनऊ में तय कर दी गई।

27 अप्रैल को बारात आने की जानकारी मिलने पर युवक गुरुवार दोपहर युवती के कमरे में पहुंचा था। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ गोली मारकर युवती की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि युवक के पिता सीतापुर जनपद के राजपुर मोहाली निवासी एवं कानपुर के महाराजपुर थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक छोटेलाल मिश्रा ने अमित को घर बुलाकर गोली मार हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने युवती के पिता जगदंबिका प्रसाद सोनी, हरिराम, हरिश्याम, राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसपीपश्चिमी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह तो तय है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों तरह से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें