फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मरीजों की भीड़ फिर भी सात में तीन दवा काउंटर रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ के बावजूद दवा काउंटर पर कर्मचारियों की मनमानी हावी है। भीड़ के बाद भी सभी दवा वितरण काउंटर का नियमित संचालन नहीं होता है। इससे दवा लेने के लिए मरीजों और तीमारदारों को लंबी कतारों में लगना पड़ता है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने आए मरीजों को यहां की लचर व्यवस्था और कर्मियों की मनमानी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में मरीजों को घंटों बिताने पड़ते हैं। वहीं डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने की प्रक्रिया में भी काफी समय लग जाता है। ओपीडी इमारत में पर्याप्त संख्या में दवा काउंटर बनाए गए हैं। इनमें पुरुष और महिला के लिए दो-दो काउंटर, वरिष्ठ नागरिक, निशक्त और स्टाफ के लिए एक-एक काउंटर बना है।
इसके बावजूद सभी काउंटर नियमित संचालित नहीं होते हैं। पर्याप्त काउंटर संचालित न होने से भीड़ जमा हो जाती है। मरीजों को अपनी बारी आने के लिए देर तक इंतजार करना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार मरीजों के लिए कतार में खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों की मनमानी से मरीज परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। सीएमएस डॉ. आदित्य झिंगरन ने बताया कि सभी काउंटर संचालित हो रहे हैं यदि कोई लापरवाही हो रही है तो सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें