फोटो-22- हरपालपुर में बीआरसी कार्यालय पर यूनिफार्म वितरण संबंधी अभिलेख देखते उपायुक्त उद्योग संज?
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। प्रशासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म के वितरण व गुणवत्ता की स्थिति जांचने के लिए उपायुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी व उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने शुक्रवार को हरपालपुर बीआरसी पहुंचकर यूनिफॉर्म की गुणवत्ता जांची।
हरपालपुर व टोडरपुर ब्लॉक के नोडल अधिकारी बनाए गए उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने शुक्रवार को हरपालपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंचकर यूनिफॉर्म वितरण की समीक्षा की और यूनिफार्म की गुणवत्ता जांची। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने बताया कि हरपालपुर ब्लॉक में करीब 90 फीसदी यूनिफॉर्म का वितरण किया जा चुका है।
नोडल अधिकारी ने लगभग 50 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के यूनिफार्म वितरण संबंधी अभिलेखों की जांच की। नोडल अधिकारी ने बताया कि कुछ विद्यालयों में आंशिक खामियां मिली हैं, जिन्हें सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर संकुल प्रभारी वीरपाल कठेरिया, रामचंद्र, सौरभ यादव, प्रेमचंद शर्मा, अखिलेश मिश्रा व सरोज भदौरिया आदि मौजूद रहे।