फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घने कोहरे से दृश्यता घटी, पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम पारा

विज्ञापन
फोटो-02- सर्दी में ठिठुरते जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में सर्दी का कहर जारी है। शनिवार को भी शहर में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता इतनी अधिक घट गई कि 20 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आया। बर्फीली पछुआ हवाओं और दिनभर छाए बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गलन बढ़ने से लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह के वक्त कोहरा इतना घना था कि सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। शहर में दृश्यता महज 20 मीटर तक रह गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर दृश्यता महज शून्य से पांच मीटर तक रही। सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अलाव का सहारा लेते दिखे। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर दिखाई दे रहा है। इससे शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
बादलों के कारण दिन का पारा चढ़ नहीं सका, जिससे कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। इसी बीच बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम में साढ़े चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह से लेकर शाम तक 92 प्रतिशत ही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें