फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेंगू पीड़ित महिला की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
जिरौली धूम सिंह में बीमार वृद्धा।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अतरौली। कोतवाली के गांव जिरौली धूमसिंह में डेंगू से पीड़ित एक महिला ने एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम को उपचार के लिए गांव में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन




स्थानीय बाबू खां की पत्नी आमना बेगम 50 वर्ष को कई दिन पहले बुखार आया था। परियार के लोगों ने उनकी जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।



बृहस्पतिवार की रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में डिंपी चौहान, ममता, मोहित, ज्योति, अजय, बबलू, ललित, वीरवती, रूबी देवी, महेश समेत कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन





गांव में गंदगी, फैल रही बीमारियां
गांव में कई जगह गंदगी का आलम है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां साफ नहीं होने से कीचड़ खड़ंजाें पर बह रहा है। बीमारी फैलने का एक कारण गंदगी भी है। ग्रामीणों ने जल निकासी और सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें