फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कई मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शहर स्थित मुख्य शाखा पर बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कई बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की स्थानीय इकाई के संयोजक आर के पांडेय ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें द्विपक्षीय समझौते के लंबित मुद्दे व पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन अपडेशन से संबंधित मुद्दों, वेतन संशोधन आदि पर बैंकों को स्पष्टीकरण, पूर्व सैनिक कर्मचारियों के लिए फिटमेंट और अन्य लंबित मुद्दे हैं।
इस दौरान बैंक कर्मचारी नेता अनूप सिंह, वेदप्रकाश पांडे, अजय मेहरोत्रा, अनादि ब्रह्म, वरुण सिंह रावत, दीपक बाजपेयी, देवेंद्र कुमार, ऋषिपाल, मोहम्मद शाहिद, अनामिका सिंह, स्वाति गुप्ता, आकांक्षा शिवहरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें