फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर जनसेवा समिति ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के समस्त विकलांग, वृद्ध निराश्रितों को दी जा रही पेंशन धनराशि 300 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15 सौ रुपये मासिक करने की मांग सहित कई मांगों को लेकर हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जनसेवा समिति के  पदाधिकारियों और विकलांगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरि मोहन शुक्ल ने कहा कि विकलांगों को निर्गत करने वाले रेल रियायती प्रमाण पत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से निर्गत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण विकलांगों को अनावश्यक जन-धन की हानि हो रही है। ऐसी स्थिति में उक्त प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय पर निर्गत कराए जाए।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में जारी किए जा रहे राशन कार्ड जो महिला मुखिया के नाम से बनने हैं, ऐसे में विकलांग जो अविवाहित हैं उनके स्वयं के राशन कार्ड वितरित किए जाए। प्रदर्शन के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं विकलांगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा यातायात के लिए ट्रेनों में विकलांग कोच ट्रेन के मध्य में पूर्ण कोच एवं प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर विकलांगों के लिए आरक्षित खिड़की की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इस मौके पर मिथिलेश शुक्ला, राजाराम पाल, अरविंद त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, गौरव और रवि प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें