फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होेने पर धरने पर बैठे ग्रामीण

Tue, 17 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने से गढ़ी के ग्रामीण सोमवार से फिर से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल उमेश कुमार व छविनाथ आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।

जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, लेकिन दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके  हैं और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम आरोपी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विवश होकर एक बार फिर से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा, जब ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल जाता और उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता। इसके बाद एक ज्ञापन डीएम रमेश मिश्रा को भी सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें