फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर रसोइयों का प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील के तहत तैनात रसोइयों को मानदेय न मिलने पर सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और विभाग को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। स्कूलों में योजना के तहत तैनात रसोइयों को विगत अक्टूबर से अभी तक मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इससे रसोइयों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। मानदेय समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को स्कूलों की रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रसोइयों की ओर से एक 11 सूत्रीय मांग पत्र विभागीय जिम्मेदारों को दिया गया।

कहा गया कि अक्तूबर से आज तक का मानदेय पांच माह का तक्काल दिलाया लाए, प्रतिवर्ष नई चयन प्रक्रिया बंद की जाए, रसोइयों को विनियमितीकरण किया जाए, रसोइयाें का पारिश्रमिक आनलाइन कर इनके खातों में भेजा जाए, रसोइयाें के संबंध में शासनादेश भारत सरकार जारी करे और रसोइयाें का मानदेय भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी के आधार पर दिया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा मांग पत्र में विद्यालयों की सफाई चपरासी और सफाई कर्मचारी के माध्यम से कराई जाए, रसोइयाें के विभाग में कार्य होने का प्रमाण पत्र दिया जाए और रसोइयाें का मानदेय कम से कम 180 रुपये प्रतिदन के हिसाब से 5400 रुपये प्रति माह देने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर गोमती, मनोरमा, रामवती, कमला, सुधा, निशा, रामरानी, राजेश्वरी, कमला, रेशमा, साधना और सीमा सहित भारी संख्या में रसोइया मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें