फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए नि:शक्त जनसंघ का धरना

Tue, 23 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन व शादी अनुदान के नाम पर विकलांगों को ठगने वालों पर कार्रवाई समेत विकलांगों की कई समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश नि:शक्त जनसंघ के पदाधिकारियों व विकलांगाें ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए नि:शक्त जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायन कश्यप ने कहा कि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी दफ्तर में बाबुओं द्वारा मनमानी की जा रही है। मनमानी करने वाले बाबू को तत्काल यहां से हटवाया जाए।

इसके अलावा सीएमओ दफ्तर में नाक, कान, गला विभाग में उपस्थित जांच करने वाली मशीन कई वर्षों से खराब चल रही है। जिसे अभी तक नहीं बनवाया गया है। मूक बधिर विकलांगों को लखनऊ रेफर कर दिया जाता है, जिससे विकलांगों को काफी परेशानी होती है, इसलिए ईएनटी विभाग में खराब पड़ी मशीन को सही कराया जाए या नई मशीन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


कहा कि विकलांगों की विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए जा रहे, जिनमें कई प्रकार की त्रुटियां व प्रोफार्मा बदले जाते हैं। इसे वर्ष 14 वाले प्रोफार्मा पर ही विकलांगों को प्रमाण पत्र बनवाए जाएं, जिससे विकलांगों को ज्यादा लाभ मिल सके। इस दौरान विकलांगों ने नारेबाजी की तथा ज्ञापन सीएम को संबोधित डीएम रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा विकलांगों की पेंशन अन्य प्रांतों की तरह 1500 करने की मांग की गई। इस दौरान काफी संख्या में विकलांग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें