हरदोई। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से शासन को दिए गए ज्ञापन में पेंशन धनराशि की धनराशि की कटौती दस वर्ष बाद बंद किए जाने की मांग की गई।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री एसके मिश्र ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव की ओर से शासन में मुख्य सचिव को मांग पत्र दिया गया है, जिसमें कहा गया कि पेंशन के राशिकरण की वापसी में सरकारी की ओर से न्याय नहीं किया जा रहा है। राशिकरण में पहले एक रुपये पर 125 रुपये, फिर 117 रुपये, फिर 98 रुपये,फिर 89 रुपये का भुगतान किया गया। किंतु उसकी कटौती 15 वर्ष से की जा रही है।
जिन पेंशनर्स को 125 रुपये की दर से भुगतान किया गया था, उनकी भी वसूली 10 वर्ष के आसपास चुकी है और बाद में वर्तमान दर में 89 रुपये की दर से जिनका राशिकरण किया गया है, उनका भुगतान तो 7 वर्ष पांच माह में पूरा हो जाएगा। इस प्रकार हर दृष्टि से यह कटौती 10 वर्ष के बाद बंद कर दी जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि पेंशन राशिकरण की धनराशि कटौती बंद की जाए।