हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से रविवार शाम कुछ लोगों ने ज्ञापन देकर शहर में महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। इस पर आबकारी मंत्री ने सकारात्मक आश्वभ्न भी दिया है। लक्ष्य राहत कोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप राजपूत के नेतृत्व में मंत्री से मिलकर कहा गया कि अवंती बाई लोधी का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा।
उन्होंने खैरी के प्रसिद्ध युद्ध में मंडला के डिप्टी कमिश्नर को हराकर वीरता का परिचय दिया था। उनके सम्मान में 1986 और 2001 में डाक टिकट भी जारी हो चुका है। कहा गया लोधी समाज के लोगों का आग्रह है कि जिले में किसी भी चौराहा पर अवंती बाई की प्रतिमा स्थापित करा दी जाए। ज्ञापन देने वालों में छविराम कुशवाहा, राकेश राजपूत, कौशलेंद्र राजपूत, अनुज राजपूत, अमर सिंह राजपूत, डॉ. राजेश राजपूत, विजय पाल राजपूत आदि शामिल रहे। ज्ञापन दिए जाने के दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज भी मौजूद रहे।