फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मौसम में बदलाव से ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी, अच्छे कारोबार की आस

विज्ञापन
फोटो 04 : मयंक रेडीमेड पर ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बेमौसम बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह और शाम को धुंध के साथ ही तापमान में गिरावट आई है जिससे गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। वहीं, गर्म कपड़ों के बाजार भी उपभोक्ताओं के लिए तैयार हो गए हैं। शोरूम, दुकानों और फुटपाथों पर बाजार तैयार हैं। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही धुंध के कारण भगवान सूर्य देव के न निकलने से धूप से मिलने वाली गर्मी भी धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे मौसम में सर्दी बढ़ने लगी है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। साथ ही नए कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। फूलचंद्र गारमेंट्स के मोहित अग्रवाल ने बताया कि शोरूम पर ब्रांडेड गर्म कपड़ों का स्टॉक जुटा लिया गया है। वहीं, कोट-पैंट के साथ ही गरम सूट के कपड़े और रेडीमेड सूट भी उपलब्ध हैं। बताया कि लोगों ने अभी अंदर पहनने वाले गर्म कपड़ों की खरीदारी को प्राथमिकता दी है।
सिनेमा रोड पर मयंक रेडीमेड के संचालक मयंक कुमार ने बताया कि लोगों के लिए स्वेटर, जाकेट और अंदर पहनने वाले लोअर व अपर उपलब्ध हैं। मौसम को देखते हुए इस साल सर्दियों में गर्म कपड़ों के अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को सदर बाजार के फुटपाथों पर लगने वाली दुकानों पर भी गर्म कपड़ें, स्वेटर, कंबल आदि की भी लोगों ने खरीदारी की।

फोटो 04 : मयंक रेडीमेड पर ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें