फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन दिन में बढ़ गई 75 मेगावाट बिजली की मांग, लोकल फॉल्ट ने उड़ाई नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के तेवर तल्ख होने के साथ ही बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। पिछले तीन दिन के अंदर 75 मेगावाट बिजली की मांग बढ़ गई। इससे इतर लोकल फॉल्ट ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा रखी है। शुक्रवार पूरी रात लोकल फॉल्ट के कारण बिजली की आवाजाही नींद में खलल डालती रही।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। बीच-बीच में बादल छा जाने के कारण उमस भी बढ़ जाती है। बीती 13 मई को आई आंधी के कारण जिले में बिजली की मांग 315 से घटकर 280 मेगावाट हो गई थी। अगले दिन से ही मौसम के तेवर तीखे हो गए तो दिन दिन में ही बिजली की मांग 75 मेगावाट बढ़ गई। शुक्रवार को बिजली की मांग 355 मेगावाट तक पहुंच गई थी। हालांकि यह पिछले साल की सर्वाेच्च डिमांड 420 मेगावाट से कम है। उधर, दूसरी ओर लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां हुईं।
कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिर पड़ी। इससे सिटी विद्युत उपकेंद्र व कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई, जो दो घंटे बाद बहाल हो सकी। लोड के कारण ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हुआ तो शनिवार सुबह नौ बजे तक जारी रहा। वहीं, गुरगुज्जा उपकेंद्र से जुड़े एआरटीओ फीडर की आपूर्ति रात नौ बजे से बंद हो गई थी, जो रात दो बजे से शुरू हो सकी। यही हाल विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड से जुड़े क्षेत्र का रहा। बिजली कटौती के कारण लोग रात भर सो नहीं सके। रात में लोकल फॉल्ट के कारण हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि लोड बढ़ने से ट्रिपिंग हो रही है। उसको कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें