हरदोई। आवास विकास कालोनी के बड़े पार्क में चल रहे गायत्री महायज्ञ में रविवार की देर शाम दीप यज्ञ के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न हो गया। इसमें देश की सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा की कामना की गई। महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ में गायत्री शक्तिपीठ औरास से आए मुख्य वक्ता मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता ने कहा कि आज के युग में सारे संबंध रुपये पैसे पर आधारित हैं। इस मौके पर राजवीर सिंह, एसके मिश्रा, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, हरिश्चंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, केके सिंह, अमित सिंह, विपिन सिंह, अनुपम अग्रवाल व राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)