फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी, डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर के अंग्रेजी विषय का पर्चा लीक होने के बाद पूरे जिले में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अवनीश कुमार, एसपी राजेश द्विवेदी के साथ डीआईओएस वी के दुबे ने कई सेंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, हाईस्कूल में 22, इंटर में 82 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
बुधवार को अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले को बोर्ड ने गंभीरता से लेते हुए सभी जिले के डीएम एसपी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों पर व्यवस्था सही पाई गई। एसपी सभी थानेदारों को अपने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए है।
विज्ञापन

उधर, 31 मार्च को हाई स्कूल की सुबह की पाली कृषि विषय में 624 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 602 ने परीक्षा में भाग लिया और 22 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
शाम की पाली में इंटर के इतिहास विषय में 1189 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 1107 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 82 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 12 ने छोड़ी
हरदोई। सीएसएन कॉलेज में बृहस्पतिवार को अर्थशास्त्र विषय के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 94 परीक्षार्थियों में से 91 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित रहे। वहीं, बीएसई एग्री कल्चर में नौ छात्रों ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें