हरपालपुर। पलिया गांव निवासी एक किशोरी ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी हरेंद्री (17) ने शुक्रवार को घर के एक कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। हरेंद्री का शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। बताया कि हरेंद्री चार भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।