फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बच के भइया, गड्ढे में नजर आ रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो दिन की बारिश के बाद ही शहर की सड़कों पर पानी भरे गड्ढे वाहन सवारों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। सिनेमा चौराहे के निकट का गड्ढा तो दोपहिया वाहन सवारों को चुटहिल करने लगा है।
विज्ञापन

शहर के सिनेमा चौराहे के निकट हनुमान मंदिर के सामने का गड्ढा सबसे ज्यादा भयावह स्थिति में पहुंच गया है। जलभराव होने से इन गड्ढों का आभास लोगों को नहीं हो पाता।
विज्ञापन

यहां दोपहिया वाहन गुजरने के बाद वाहन सवार अक्सर चुटहिल हो जाते हैं। इसके अलावा नघेटा रोड पर भी कई गड्ढे हैं जो जानलेवा बन गया है।
शहरवासियों ने इन गड्डों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जल्द ही इन गड्ढों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें