फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
poison - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र के बूढ़ागांव के एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से बुधवार की देर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट करने और जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


पिहानी थाना क्षेत्र के बूढ़ागांव निवासी अनिल (25) पुत्र राजेंद्र बुधवार की शाम को घर के बाहर बैठा था। बकौल पिता राजेंद्र गांव निवासी डाल चंद्र, लल्ला व डालचंद्र के रिश्तेदार अनिल को घर से बुलाकर ले गए। पहले शराब पिलाई उसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

अनिल के चोट के निशान भी थे। घर लौटने के बाद अनिल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता राजेंद्र ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ पवन द्विवेदी ने बताया कि मामले संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें