फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत

Tue, 14 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में सोमवार को संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। वह कमरे में फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी चंकी उर्फ संजीव की पत्नी पुनीता(26) सोमवार को कमरे में फंदे पर लटकती मिली। ससुरालीजन आनन फानन मेें उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।

मृतका के पिता रामरूप ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले बेटी की शादी संजीव से की थी। पुनीता व संजीव की दो बेटियां हैं। बेटियों को लेकर ससुरालीजन आए दिन पुनीता को मारते पीटते थे। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुनीता की मौत हैंगिंग से होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें