समाजवादी युवजन सभा की सोमवार को हुई मासिक बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सपा के प्रदेश सचिव उदयन सिंह ने कहा कि
सपा सरकार के कार्यकाल में तमाम योजनाएं चल रही हैं।
पार्टी कार्यकर्ता इन
योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दें। अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष
रत्नेश यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि को स्वागत
किया और सभी युवाओं से पूरे उत्साह एवं एकजुटता के साथ पार्टी को और अधिक
मजबूत बनाने का आवाहन किया।
बैठक में लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव
जितेन्द्र वर्मा जीतू, संजय यादव, प्रशांत मिश्रा, धीरेन्द्र प्रताप
यादव, अजय पाठक, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, दीपक यादव, श्यामू
यादव, राम रहीस यादव, सत्यरूप, अहमद खां, अरविंद, सोनू आदि मौजूद रहे।
इसी
क्रम में लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव जितेंद्र वर्मा ने प्रेस
कांफ्रेस में खुद को गन्ना विकास सहकारी समिति
का निदेशक बनाए जाने पर
मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि प्रदेश भर के युवा सपा को और अधिक मजबूत
बनाने क े लिए हर स्तर पर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो भरोसा पार्टी
जनों ने उनपर जताया है और जिम्मेदारी दी है उसके निर्वहन के लिए हमेशा
कार्य करूगा। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।