फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा निवासी रामदेवी (42) 13 अप्रैल की शाम गांव में ही सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
घटना में राम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया था। शनिवार रात उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रविवार को घटना की जानकारी मृतका के पुत्र सोनू ने पुलिस को दी।
उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बाइक को घटना के दिन ही कब्जे में ले लिया गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें