फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के सौदागर धड़ल्ले से कर रहे गल्ला गोदाम में गोलमाल

Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हरपालपुर के गोदाम में बोरों से निकाली चीनी भरता पल्लेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा। इससे आजिज लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उधर, हरपालपुर ब्लॉक के गल्ला गोदाम में नियमों को ताक पर रखकर रात में बोरियां खोलकर उनसे राशन निकाला जा रहा है। 50 किलो की गेहूं, चावल और चीनी की बोरी से 3 से 5 किलो तक राशन निकाला जा रहा है।

राशन के ये सौदागर कितने ही जरूरतमंदों की रोटी छीन रहे हैं। इस संबंध में गोदाम प्रभारी खुद को पाकसाफ बता रहे हैं। लेकिन उनकी मिलीभगत के बगैर गोदाम में गोलमाल सवालों के घेरे में है। 
विज्ञापन


आवश्यक खाद्य एवं वस्तु निगम का एक गोदाम हरपालपुर में है। इससे हरपालपुर ब्लॉक के कोटेदारों को गेहूं, चावल और चीनी आवंटन होता है। 
गोदाम में बोरियों से परखनी लगाकर गेहूं, चावल और चीनी निकाल ली जाती है।

बुधवार को गोदाम में बोरियों से राशन निकालकर दूसरी बोरी में भरते कैमरे में कैद कर लिया गया। मौके पर गोदाम प्रभारी नहीं थे। गोदाम प्रभारी का बेटा पल्लेदारों के जरिए बोरियों से राशन निकलवा कर दूसरी बोरियों में भरवा रहा था। राशन को भरने के लिए बाइक पर बोरियों का बंडल लाया गया था।
विज्ञापन


कैमरा पर नजर पड़ते ही गोदाम में गड़बड़ी कर रहे लोगों में खलबली मच गई। वह इधर-उधर दुबकने लगे। इस संबंध में गोदाम प्रभारी राजकुमार श्रीवास्तव से मोबाइल पर बात की गई। उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं। मुझे कोई जानकारी नहीं है। गोदाम में आपका बेटा क्या कर रहा था, इस पर उन्होंने कहा कि आने पर बताऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें