फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। तीन सितंबर को अंबाला में हुई लूट के दौरान घायल हुए ट्रक चालक की मौत होने के बाद परिजनों ने छह सितंबर को गांव में शव दफन कर दिया था। बुधवार को हरियाणा पुलिस के साथ मृतक के गांव पहुंचे एसडीएम ने शव को कब्र से निकलवाया। इसके बाद पिहानी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजूपारा निवासी नजमुल (22) पुत्र सफायत खां ट्रक चलाता था। तीन सितंबर को वह हरियाणा में लकड़ी उतार कर वापस आ रहा था। रास्ते में करनाल-अंबाला मार्ग पर कार ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। कार सवार लुटेरों ने चालक नजमुल व हेल्फर साकिब पुत्र जमीन को चाकुओं से गोदकर मरणासन्न कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची करनाल पुलिस ने दोनों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजन नजमुल को हरदोई और फिर लखनऊ के एक अस्पताल ले गए थे। जहां पर छह सितंबर को नजमुल ने दम तोड़ दिया था। उसी दिन देर शाम परिजनों ने शव गांव में दफन कर दिया था। लूट का मामला दर्ज होने के बाद बुधवार को हरियाणा के करनाल के मधुवन थाने एसआई महादीव सिंह फोर्स के साथ हरदोई पहुंचे। उन्होंने एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव व पिहानी कोतवाल महेशचंद्र को घटना से अवगत कराया। दोपहर बाद एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने मृतक का शव कब्र से निकलाया। इसकेे बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें