फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी छूटी, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हन्न पसिगवां निवासी युवक ने लॉकडाउन मेें नौकरी छूटने से आहत होकर मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह घर में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

हन्न पसिगवां निवासी प्रदीप (27) पुत्र बेंचेलाल का शव बुधवार सुबह कमरे में गमछे के फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने बताया कि प्रदीप अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक लॉकडाउन में काम बंद होने पर वह घर आ गया था। तब से वह गांव में था।
वह रोजाना नौकरी के लिए कंपनी में फोन करता था। लेकिन सही जवाब नहीं मिल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल महेश कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें