फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
फोटो- 24- हरिशंकर पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के हूसेपुर बूथ अध्यक्ष की हत्या कर शव टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के पास फेंक दिया गया। तलाशी के दौरान हूसेपुर गांव लिखी पर्ची मिली तो पुलिस ने गांव सूचना भेजकर परिजनों को बुलवाया। मृतक के भाई ने बाइक से साथ गए युवक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर निवासी हरिशंकर पांडेय (34) पुत्र रामप्रकाश पांडेय भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। मंगलवार सुबह वह बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुरवा निवासी घनश्याम वर्मा पुत्र रामसेवक के साथ उसकी बाइक से ही हरदोई कचहरी गए थे। दोनों ही एक लेखपाल के साथ सहयोगी के रूप में भी काम करते थे। मंगलवार देर रात तक जब हरिशंकर घर नहीं पहुंचा तो घनश्याम से जानकारी ली, लेकिन घनश्याम हर बार बयान बदलता रहा और कुछ देर बाद फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे हरदोई से बेनीगंज जा रहे बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट शव पड़ा देखा तो रुक गए। तलाशी के दौरान जेब से हूसेपुर लिखी पर्ची मिली। इस पर बेनीगंज कोतवाल ने हूसेपुर निवासी भाजपा नेता शिवम पांडेय को फोन कर जानकारी दी। शिवम कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त हरिशंकर के रूप में हुई। हरिशंकर के परिवार में पत्नी मोनी पांडेय, पुत्री अंबिका और पुत्र अर्पित है। टड़ियावां कोतवाल सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतक के भाई रविशंकर की तहरीर पर घनश्याम वर्मा पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें