फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूर का शव गांव के बाहर गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने के आदी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम लउगनिया निवासी रामकमार (40) मजदूरी करता था। शुक्रवार को दोपहर वह लापता हो गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान गांव के बाहर पेड़ में गमछे से फंदे पर उसका शव लटका मिला। घटना के बाबत परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं, गांव में शराब के नशे में खुदकुशी करने की चर्चाएं हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि मजदूर ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, टड़ियावां क्षेत्र के गांव में शराब पीने के आदी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के अंदर कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम लालापुरवा निवासी कांती (37) शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को देर रात उसका शव घर के अंदर कमरे में गमछे से फंदे पर लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों के मुताबिक, कांती ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दी है। उसके परिवार में पत्नी मीना के अलावा बेटा प्रिंस है।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
शाहाबाद। कोतवाली के गांव में बासितनगर मार्ग पर युवक का शव गड्ढे में पड़ा मिला। सिर व आंख में चोट के निशान थे। जिससे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
ग्राम नेवादा निवासी पंकज (31) शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को शाम वह गांव के दो साथियों के साथ शराब पीते देखा गया था। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
शनिवार को सुबह बासितनगर मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास गड्ढे में शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, उसके सिर व आंख से खून बह रहा था। जिससे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
परिजनों ने बताया कि पंकज के शराब पीने से परेशान होकर उसकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर आठ माह पूर्व मायके चली गई थी। मां कृष्णा देवी ने दोनों साथियों पर घर से बुलाकर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें