फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में लगे पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया मुर्तजानगर निवासी मिंटू (30) पुत्र रामशरन का शव बुधवार सुबह खेत पर खड़े नीम के पेड़ में गमछे से लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना के विषय में मिंटू के भाई पवन ने बताया कि मिंटू बड़ा था, वह खेती-बाड़ी करता था। परिवार में पत्नी विमला के अलावा चार पुत्र हैं।
पवन ने बताया कि मिंटू खेत में खड़ी गन्ने की फसल की देखरेख करने के लिए वहीं पर रहता था। मंगलवार शाम रोज की तरह खाना खाने के बाद खेतों पर चला गया था। पवन ने बताया कि मंगलवार को मुर्तजानगर निवासी चार लोगों के साथ एक बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर मिंटू के साथ विवाद हो गया था। पवन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों से विवाद हुआ था, उन लोगों ने उसके भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें