फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शिक्षक की पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के माझगांव में संदिग्ध हालात में शिक्षक की पत्नी का शव घर में ही दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

माझगांव निवासी अभिषेक उर्फ शिव मोहन सुरसा विकास खंड के अड़ंगापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी शादी दो दिसंबर 2020 को माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर निवासी अजय कुमार की पुत्री अनामिका (28) के साथ हुई थी। ब़ृहस्पतिवार की सुबह अभिषेक स्कूल चले गए थे। घर में माता-पिता और अनामिका मौजूद थीं। दोपहर में लगभग दो बजे अनामिका की आठ माह की बेटी के लगातार रोने की आवाज पर ससुर कमलेश मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गए तो अनामिका का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा।
घटना की जानकारी पर सीओ बिलग्राम ससुनील शर्मा, कोतवाल अनिल सैनी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें