हरदोई (कछौना)। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ज्ञानपुर निवासी अमरपाल की शादी लगभग 12 साल पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कंथरी गांव निवासी सोनमती (36) के साथ हुई थी। शनिवार को सोनमती की संदिग्ध हालात में घर में मौत हो गई। घटना का पता चल ने पर सोनमती के पिता सुंदरलाल और मां मुन्नी देवी ज्ञानपुर पहुंचे। इसके बाद कछौना कोतवाली में घटना की जानकारी दी।
सुंदरलाल का आरोप है कि ससुरालीजनों ने फोन पर बताया था कि सोनमती ने कोई जहरीली दवा खा ली इै जिससे उसकी मौत हो गई है। उनका आरोप है कि सोनमती के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतका के तीन बच्चे हैं।
कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।