फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के घुराहाई गांव में एक युवक का शव उसके ही खेत में नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के घुराहाई गांव निवासी राज किशोर (21) गांव में ही रहता था। पिता वीरेश के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग चार बजे राज किशोर बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। सुबह आठ बजे तक जब वह वापस घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। राज किशोर को तलाशते हुए वीरेश गांव के पश्चिम स्थित अपने खेत की तरफ गए तो नीम के पेड़ से गमछे के फंदे से राजकिशोर का शव लटका मिला।
घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पाकर पाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। पिता वीरेश के मुताबिक राज किशोर मानसिक रूप से परेशान था। प्रभारी निरीक्षक पाली एके राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक मानसिक रूप से बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें