फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल में फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। गर्भवती का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लाेगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के परनखा निवासी सुरेंद्र विक्रम सिंह की शादी कछौना कोतवाली क्षेत्र के घुरपुरा निवासी जगतपाल की पुत्री निशा (28) के साथ वर्ष 2018 में हुई थी। इन दिनों निशा गर्भवती थी। संदिग्ध हालात में निशा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया गया। पिता जगतपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी पर वह परनखा पहुंचे, लेकिन यहां ससुरालीजन नहीं मिले।
उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति सुरेंद्र आए दिन निशा को पीटता था। निशा के चार साल का पुत्र भी है। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुरेंद्र विक्रम सिंह, ससुर प्यारेलाल और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें