मानीमऊ (कन्नौज)। घर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। सदर कोतवाली क्षेत्र के उदैतापुर गांव के अमित दोहरे की शादी ड़ेढ साल पहले हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम निबियापुर निवासी निशा (20) के साथ हुई थी।
पति ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद निशा कमरे में साेने के लिए चली गई। देर रात जब कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। शोरगुल सुनकर परिजन आ गए। ससुरालियों ने निशा के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी।
निशा के पिता दयाराम ने बताया कि अमित शराब का आदी है। नशे में बेटी से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।