फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनाने झाडिय़ों में मिला शव, बाइक व टूटा हेलमेट भी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। सबरा पुरवा स्थित शराब ठेके से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक अधेड़ का शव शनिवार को पड़ा मिला। घटनास्थल के पास ही क्षतिग्रस्त बाइक व टूटा हुआ हेलमेट भी मिला है।
विज्ञापन

अधेड़ की हादसे में मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न हो पाने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
सांडी-जगदीशपुर मार्ग पर ग्राम सबरा पुरवा के पास शनिवार सुबह सड़क क़नारे शराब के ठेके के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसके पास ही क्षतिग्रस्त बाइक व टूटा हेलमेट भी पड़ा था।
शव पड़ा देख आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुुंच गई और आस पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष रही होगी।
विज्ञापन

अधेड़ की मौत हादसे में हुई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें