फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र के पास पड़ा मिला प्रत्याशी के पिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेड़हाता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के पिता की संदिग्ध हालात में मतदान केंद्र से कुछ दूर मौत हो गई। उनका शव पड़ा मिलने पर हंगामा हो गया। मृतक के पुत्र ने कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश में पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पेड़हाता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गांव निवासी अरविंद चुनाव लड़ रहा है। गुरुवार दोपहर में उसके पिता राम सरन (60) पेड़हाता प्राथमिक पाठशाला में वोट डालने गए थे।
कुछ देर बाद रामसरन का शव स्कूल से गांव जाने वले रास्ते पर पड़ा मिला। उनके जीवित होने की आशंका में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से गांव में भी हंगामा हो गया। अरविंद का आरोप है कि पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने वोट डालने को लेकर रामसरन की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिलदेव सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पंचनामा भरे जाने के दौरान कोई जाहिरा चोट मृतक के शरीर पर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें