फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवती की हत्या कर शव फूंका, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर प्रयागराज हाईवे से बुदवन लिंक मार्ग के बीच वन विभाग के जंगल में शनिवार को युवती का सुलगता हुआ शव मिलने से खलबली मच गई। युवती की हत्या के बाद शव फूंका गया था। आशंका जताई जा रही है है कि युवती को कहीं से अगवा कर लाया गया है। हत्या से पहले सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस जिले और पड़ोसी जिलों में लापता लड़कियों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन लिंक मार्ग पर करीब 50 मीटर अंदर वन विभाग का जंगल है। वन विभाग की ओर से नाला निर्माण के लिए खुदाई कराई जा रही है। ग्रामीणों ने शव देखकर प्रधान रामप्रकाश को खबर दी। प्रधान ने मझिलगांव पुलिस चौकी में सूचना दी। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ खागा अनिल कुमार, प्रभारी कोतवाल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। जले बालों से हेयर क्लिप फंसी मिली। इससे यह माना गया कि शव लड़की का है। पुलिस का अनुमान है कि उम्र 25-30 साल हो सकती है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुराग अब तक नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या के बाद यहां शव फेंककर जलाया गया है।
शव जलाने के लिए पेट्रोल का प्रयोग हो सकता है। शव करीब 95 फीसदी जल चुका है। पहचान छिपाने के लिए शव को आग लगाई गई है। फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची। पुलिस सुल्तानपुर घोष प्रेमनगर मार्ग और हाईवे के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। प्रेमनगर मार्ग से प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली जिले की सीमाएं जुड़ी हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें