फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत के बंटवारे विवाद में परिवार भिड़ा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। टेसाही खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत बंटवारे को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एक पक्ष से घायल महिला की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सीओ खागा समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मृतका के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव निवासी छेद्दू, मुन्ना व दुर्गा पासवान सगे भाई हैं। छेद्दू बड़ा व मुन्ना छोटा है। परिवार के पास पैतृक करीब नौ बीघा खेत हैं। करीब 20 साल पहले भाइयों के बीच खेत बंटे थे। वह अपने हिस्से में खेती करते हैं। कुछ दिन पहले छेद्दू और मुन्ना के परिवार के बीच बंटवारा गलत होने की बात हुई। खेतों के नए सिरे से बंटवारे के लिए गांव में पंचायत हुई, लेकिन बंटवारा नहीं हो सका। मुन्ना अपने हिस्से के खेत पर कई साल से झोपड़ी बनाकर रहता है। शुक्रवार की सुबह छेद्दू की पत्नी श्रीमती (55), पुत्र जुगराज व बुधराज खेत पहुंचे। जुगराज ने बताया कि खेत पर चाचा मुन्ना, चाची रामा देवी, चचेरा भाई सुनील, चचेरी बहन रीना मौजूद थे।
उनके बीच बंटवारे को लेकर बातचीत होने लगी। इसी दौरान फावड़े से मुन्ना पक्ष नई मेड़ बनाने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मुन्ना पक्ष ने श्रीमती और उसके पुत्र जुगराज को पीटा। विरोध में जुगराज ने लाठी से हमला किया। हमले में मुन्ना और उसकी पत्नी रामा देवी व बेटी रीना को चोट आई। सिर में चोट लगने से श्रीमती गंभीर रूप से घायल हुई। हरदों सीएचसी से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने श्रीमती की मृत घोषित कर दिया। सीओ अनिल कुमार, प्रभारी कोतवाल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। श्रीमती के पुत्र महेश की ओर से मुन्ना, रामा देवी, सुनील व रीना के खिलाफ तहरीर दी गई। मौके से खून से सनीं दो लाठियां, खून से सनी एक शर्ट बरामद की गई है। प्रभारी कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्ष के बीच कोई पुराना विवाद नहीं था। अचानक नए सिरे से बंटवारे पर पक्ष भिड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें