फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और युवक के शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 23 Mar 2024 01:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बघौली थाना क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी पर एक घंटे के अंतराल में एक युवक और एक महिला का शव पड़ा मिला। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि अलग-अलग ट्रेनों से गिरकर महिला और युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे बघौली रेलवे स्टेशन के आउटर के पास महिला का शव पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर ने बघौली थाने को दी। मौके पर बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र तकरीबन 45 वर्ष है। इसके बाद सुबह लगभग नौ बजे फिर से स्टेशन मास्टर ने बघौली पुलिस को पूर्व में हुई घटना से 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर गई और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि उम्र और पहनावे से प्रतीत होता है कि महिला और युवक के बीच आपस में कोई संबंध नहीं है। संभवत: अलग- अलग ट्रेनों से गिरकर दोनों की मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें