फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाने को ग्रामीण लामबंद

Thu, 17 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायत नयागांव मुबारकपुर में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने व निर्माण कार्य रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण नीरज कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, निश, राजकिशोर आदि ने कहा कि कूड़ा दान की जमीनों व तालाबों पर हल्का लेखपाल ने अपने चहेतों से धन वसूल करके कब्जा करा दिया है। जिस पर अवैध रूप से कार्य हो चुका है व मछली पालन हो रहा है। ग्रामीणों ने प्राथमिक पाठशाला नया गांव मुबारकपुर के पीछे पौधरोपण की जमीन पर व नयागांव मुबारकपुर बाजार से चकबंदी कार्यालय के पास खलिहान की जमीन पर पंचायत भवन के पास कूड़ेदान की जमीन पर अवैध निर्माण रोके जाने की भी मांग की।

इस दौरान ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लालाराम, बब्लू वर्मा, प्रभु दयाल, राजवीर सिंह, रामकिशोर, रानी, निर्मला, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें