हरदोई। समग्र शिक्षा में जिला समन्वयक (डीसी) प्रशिक्षण के पद पर तैनात रहे राकेश शुक्ला को सोमवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद उन्हें कार्यमुक्त किया गया है।
बीएसए के मुताबिक, समग्र शिक्षा में डीसी प्रशिक्षण के पद पर लखीमपुर खीरी के ब्लॉक मितौली के मदरिया प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक राकेश शुक्ला का अस्थायी चयन हुआ था। राज्य परियोजना कार्यालय के आदेश पर 18 जून 2024 को राकेश शुक्ला को सहायक अध्यापक पद पर वापस किया गया। चार्ज बीईओ रामकुमार द्विवेदी को देने के निर्देश दिए गए थे।
इस पर राकेश शुक्ला ने उच्च न्यायालय में वाद दायर कर दिया था। सितंबर 2024 में राकेश शुक्ला को डीसी प्रशिक्षण पद पर कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश उच्च न्यायालय ने दिए थे। 23 मई 2025 को उच्च न्यायालय ने राकेश शुक्ला को मूल पद पर वापस करने का आदेश पारित किया है।