फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में अहम भूमिका निभाती हैं बेटियां

Sat, 21 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित स्नातक छात्राओं के विदाई समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित कर कहा कि बेटियों का स्थान समाज में प्रथम होना चाहिए। उत्साहवर्धन के लिए सोनिया गांधी से लेकर सीडीओ संदीप कौर तक की नजीर दी।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आकांक्षा, सोनीश्री, दिव्यांशी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा अन्नपूर्णा, रिजवाना हाशमी ने स्वागत गीत तथा स्वाती, रिंकी आदि ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एसडीएम पीपी तिवारी ने कहा कि कालेज की छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान अपनी बुद्धि क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन किया।

कहा कि वास्तविकता में स्नातक के बाद ही विद्यार्थियों की क्षमताओं का सही मायने में प्रयोग होता है। स्नातक होकर ही आगे की रणनीति बनाई जाती है। इसका सही उपयोग कर छात्राएं जीवन में आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अभिभावकों को बेटों को एक गिलास दूध तो बेटियों को डेढ़ गिलास दूध पिलाना चाहिए, क्योंकि बेटियां समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। कालेज की फाउंडर शांति यादव ने कहा कि बेटी का स्थान समाज में नंबर एक पर है।

बेटों से ज्यादा बेटियों को बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, इसीलिए नारी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र का एकमात्र बेटियों का कालेज स्थापित किया। तहसीलदार रामचंद्र यादव ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें