फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी- कार न मिलने पर दरोगा ने निकाह ने किया इंकार.

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दहेज में नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर दरोगा ने युवती के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने दरोगा व उसके मां-पिता के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह मुरादाबाद में शादी समारोह गई थी। वहां आगरा में तैनात दरोगा आबिद खां से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह फोन पर उससे बात करने लगा। मिलना जुलना भी शुरू हो गया। कुछ दिनों में बात शादी तक पहुंच गई। दोनों ने यह बात परिजनों को बताई।
कुछ माह पूर्व उसके पिता ने 10 लाख रुपये व जेवर देकर सगाई कर दी थी। निकाह की तारीख फाइनल नहीं हुई थी। आरोप है कि इसके बाद से दरोगा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। निकाह से पहले उसने दहेज में कार व 18 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर दरोगा ने निकाह करने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि दरोगा व उसके मां-बाप पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें