फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर डैमेज होने से आपूर्ति लड़खड़ाई

Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह में तीसरी बार मन्नापुरवा उपकेंद्र पर आई तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। मन्नापुरवा स्थित ट्रांसफार्मर का ब्रेकर डैमेज होने से दिनभर में उपभोक्ताओं को महज तीन घंटे की आपूर्ति ही मिली। हालांकि, इस बीच लखनऊ के सरोजनी नगर से आपूर्ति देने का प्रयास किया गया, पर कुछ ही देर आपूर्ति मिली।
विज्ञापन


ऐसे में घरों से लेकर दुकान व प्रतिष्ठान में कार्य प्रभावित रहा। उधर, देहात क्षेत्र में भी ब्रेकर फुंकने का असर आपूर्ति पर व्यापक रूप से पड़ा। जिले की विद्युत आपूर्ति बीते एक सप्ताह में तीन बार प्रभावित हो चुकी है, इसके बावजूद सुधार के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही ट्रांसफार्मर का ब्रेकर डैमेज हुआ था जिस वजह से दिन भर आपूर्ति लोगों को नहीं मिल पाई थी। जैसे तैसे ट्रांसफार्मर दुरुस्त किया गया, पर इसके बाद रोजा से आ रही हाईटेेंशन लाइन को भी बदला गया। इस कारण भी पूरे दिन लाइट गुल रही थी।
विज्ञापन


वहीं एक बार फिर रविवार को मन्नापुरवा स्थित ट्रांसफार्मर का ब्रेकर डैमेज हो गया और पूरे जिले की आपूर्ति प्रभावित हो गई। एक तो पहले सुबह ही साढे़ छह बजे आपूर्ति गई साढ़े नौ बजे सुचारु हुई। करीब तीन घंटे आपूर्ति लोगों को मिली। जिसके बाद तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया कि ब्रेकर डैमेज हो गया और आपूर्ति चली गई।

ऐसे में शहर की आपूर्ति को लखनऊ के सरोजनीनगर से जोड़ा गया, पर वहां से ज्यादा लोड न मिलने से कुछ ही देर आपूर्ति चल सकी और उपकेंद्रवार शिफ्टाें में कटौती की गई। शाम को सात बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी, पर बताया जा रहा कि अभी भी ब्रेकर दुरुस्त नहीं हुआ है।

पारेषण एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि ब्रेकर बनाने के लिए अब इंजीनियरों को बाहर से बुलवाया जाएगा। ब्रेकर डैमेज होेने से एक घंटे पिहानी और एक घंटे हरियावां को आपूर्ति दी जा रही है। बताया कि जब तक ब्रेकर दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक ऐसे ही चलता रहेगा।

उधर, ब्रेकर डैमेज होने से हरियावां में भी आपूर्ति प्रभावित रही। हरियावां के बाशिंदों ने बताया कि वहां से तो बीते पांच दिन से आपूर्ति दिन में मात्र चार से पांच घंटे ही दी जा रही, जिसमें रविवार को तो दिनभर आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें