फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस में फंसकर 100 मीटर घिसटा दालमोठ व्यापारी, मौत

Thu, 02 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चला रहा दालमोठ व्यापारी पलट गया और रोडवेज बस के नीचे फंस गया। लगभग 100 मीटर तक बस में फंसा घिसटता रहा। इसके बाद बस से छूटकर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से चालक रोडवेज बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी सोम (18) दालमोठ का थोक व्यापार करता था। बुधवार की सुबह वह ई-रिक्शा से हरपालपुर दालमोठ देने गया था। वहां से खाली गत्ते लादकर ई-रिक्शा से सांडी जा रहा था। सोम खुद ही ई-रिक्शा चला रहा था। सांडी थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रौरा मोड़ के पास सांडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोम ई-रिक्शा से गिरने के बाद रोडवेज बस के नीचे ही फंस गया। इसके बावजूद बस चालक ने न तो बस की रफ्तार धीमी की और न ही बस रोकी। पीछे से कुछ लोग शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन 100 मीटर दूर सोम बस से छूटकर गिर गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मां बड़ी बिटिया बदहवास हो गई। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। लेकिन बस में फंसकर घसीटे जाने की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें