पूर्व विधायक व पालिकाध्यक्ष आसिफ खां बब्बू ने कहा
कि कांशीराम दलितों के सच्चे मसीहा थे। पूर्व विधायक कांशीराम आवासीय
कालोनी में उनके जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने
कहा कि बसपा ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती है। केवल यही
पार्टी प्रदेश को न्याय प्रिय शासन दे सकती है। बसपा सुप्रीमो व पूर्व
मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी में चार बार सरकार चलाकर कांशीराम के मिशन को
आगे बढ़ाया है।
कहा कि आज भी दलित समाज पूरी एकजुटता के साथ बसपा से जुड़ा
हुआ है, जबकि अन्य वर्ग भी पार्टी को सहयोग देकर उसे मजबूत कर रहे हैं। कहा
कि बसपा ने सभी जातियों को भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी देकर समाज के
उत्थान का काम किया है।
उन्होंने प्रदेश में आगामी सरकार बसपा की बनने की
बात कही। इस मौके पर बसपा के पूर्व विस क्षेत्र अध्यक्ष शिशुपाल, सोनू
अवस्थी, लज्जाराम आदि मौजूद थे।