फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नोटिस पर नहीं हटाई डेयरी, नौ के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका परिषद ने आबादी के अंदर संचालित डेयरी को हटवाए जाने का निर्णय लिया है। कई नोटिसों के बाद भी मोहल्ला से डेयरी न हटाने वाले नौ डेयरी संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की गई है। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों से डेयरी को बाहर शिफ्ट कराए जाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डेयरी संचालकों को नोटिस के साथ ही डेयरी में बनी चरही आदि को भी तुड़वाया गया। संचालकों ने कार्रवाई और नुकसान से बचने के लिए एक-दो दिन के लिए डेयरी को शिफ्ट किया और फिर वापस वहीं डेयरी का संचालन करने लगे हैं। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि रिहायशी इलाकों में डेयरी संचालन न किए जाने का अतिक्रमण प्रभारी के माध्यम से लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। बताया कि डेयरी हटाओ अभियान में डेयरी संचालकों ने डेयरी नहीं हटाई हैं। इससे वार्डों में गंदगी बनी रहती है। अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान की निरीक्षण आख्या के आधार पर वार्ड संख्या-10 मोहल्ला खजांची टोला में नौ डेयरी संचालकों के विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने को शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें