बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की
फसल का दैवी आपदा चेक न मिलने से उनमें रोष पनप रहा है। इस दौरान खफा
किसानों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
इस मौके पर किसानों ने आरोप
लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने सुविधा शुल्क लेकर कुछ किसानों को चेक बांटे
हैं, पर उन लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होेंने जिम्मेदारों के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए चेक जल्द दिलाने की मांग की है।
इस मौके पर शिवमंगल
सिंह, राम सिंह, नूरी सिंह, बबिता देवी, नत्थूलाल, सुनीता देवी, प्रदीप
तिवारी, कुलदीप कुमार, माखन लाल, सतीश कुमार, रामपाल, सुआलाल, नेत्रपाल,
कमला देवी, छोटेलाल, धर्मेंद्र सिंह, विटा देवी आदि मौजूद थे। उधर, लेखपाल
ने किसानोें के आरोप को गलत बताया और कहा कि सर्वे में चयनित किसानोें को
नियमानुसार चेक बांटे जा रहे हैं।