फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
बेटी की मौत पर गमजदा मां सुखदेवी व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को माधौगंज-बघौली मार्ग पर बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले सीएचसी माधौगंज और फिर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौड़ा निवासी राकेश श्रीवास्तव की बेटी रुचि श्रीवास्तव (18) श्री नरपति सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। गुरुवार को स्कूल में पढ़ाई करने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे साइकिल से अपने घर जा रही थी।
बघौली-माधौगंज मार्ग पर सूरतपुरवा के निकट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले जाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें