फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निजी बस की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार की मौत

Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में बेनीगंज-संडीला रोड पर लालपुर के पास साइकिल सवार को बस ने पीछे से टक्कर से मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस और चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धरौली नेवादा गांव निवासी राजकुमार (50) शुक्रवार की शाम अटिया मझिगवां धर्मकांटे के पास स्थित गोदाम में काम करके वापस गांव जा रहे थे।
बेनीगंज-संडीला रोड पर लालपुर के पास पीछे से आ रही निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी कोथांवा भिजवाया, यहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजकुमार गोदाम में चौकीदारी थे। परिवार में पत्नी रामदेवी हैं। इनके अलावा पंचम, नीशा, मनीषा पुत्री व अभिषेक और अवनीश पुत्र हैं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि निजी बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें