फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बैंक की लाइन में, पैसा हुआ खत्म

Wed, 30 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
एमजी मार्ग पर यूनियन बैंक के बाहर लगी लोगों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सावधान! बैंक जाने से पहले पता करने के बाद ही लाइन में लगे। स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में कैश खत्म हो चुका है। पैसा खत्म होने से बैंक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। एलडीएम और स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने आरबीआई को मेल भेजा है, लेकिन देर शाम तक पैसा आने या न आने की जानकारी नहीं पाई है। 
विज्ञापन

नोटबंदी के 21वें दिन बैंकों के हालात बेहद खराब हो गए। मंगलवार सुबह शहर की भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में लेनदेन होता रहा लेकिन शाम होते-होते सभी बैंकों में पैसा खत्म हो गया।
    इसके अलावा शहर के अधिकतर एटीएम में दोपहर बाद पैसा खत्म होने से लोगों को दिक्कतें हुई। घंटाघर रोड पर इंडियन बैंक में पूरे दिन सर्वर नहीं आया। शाखा प्रबंधक ने बैंक के बाहर सर्वर न होने की नोटिस भी चस्पा करा दी। स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जिले भर की 26 बैंकों को पैसा दिया जाता है लेकिन इन दोनों बैंकों की मेन ब्रांच में पैसा खत्म होने से इन बैंकों के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
  एलडीएम नवीन चंद्रा और एसबीआई मेन ब्रांच के शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि ब्रांचों में पैसा खत्म हो गया है। पैसा खत्म होने की जानकारी आरबीआई को मेल के माध्यम से भेज दी गई है लेकिन अभी तक आरबीआई का कोई जवाब नहीं मिला है। पैसा कब आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

 ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त (एजीबी) के हालात बेहद खराब होती जा रही है। पर्याप्त पैसा न मिलने से बैंक अधिकारियों से लेकर ग्राहक परेशान हैं। जिले भर की 69 बैंक शाखाओं में 30 शाखाओं में पिछले एक सप्ताह से पैसा नहीं है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की जिले में 69 शाखाएं है।   सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया ने एजीबी को 2 करोड़ रुपये ग्राहकों को बांटने के लिए दिए थे। जिन्हें बांटने के लिए 39 बैंकों को रुपया भेजा था, लेकिन 30 बैंक शाखाओं में पैसा नहीं पहुंच पाया। इन बैंक शाखाओं में पैसा न पहुंचने से ग्रामीण दिन भर परेशान रहे। एजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र जैन ने बताया कि बैंक को पर्याप्त रुपया नहीं मिल पा रहा है।   इससे बैंक अधिकारियों और ग्राहकों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को 2 करोड़ रुपया मिला था। जिससे 39 बैंक शाखाओं को पैसा भिजवाया गया। 30 बैंकों को पैसा नहीं भेजा जा सका है। उन्होंने बताया कि वह प्रयासरत हैं कि अधिक से अधिक पैसा मिले और लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें